नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सलमान खान रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18′ में कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शामिल हुई थीं। उन्होंने शो के सदस्य विवियन डीसेना के गेम खेलने को लेकर फटकार लगाई थी। वहीं हाल ही में अब एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में इस शो की पोल खोलते हुए कहा है कि उन्हें जानबूझकर भेजा गया था।
चैनल विवियन को जिताना चाहता है
‘बिग बॉस 18’ अपने फिनाले की तरफ जैसे-जैसे आगे बढ रहा है, वैसे-वैसे नए विवादों में घिरता जा रहा है। इसके सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हैं। कुछ दिनों पहले ही शो में काम्या पंजाबी ने एंट्री ली थी। तब उन्होंने विवियन को उनके सुस्त गेम खेलने के लिए फटकार लगाई थी। हालांकि विवियन के फैंस ने काम्या को खूब ट्रोल किया था। इस ट्रोलिंग के बावजूद अब काम्या ने मेकर्स की ही पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जानबूझकर शो में भेजा गया था। क्योंकि यह चैनल विवियन को जिताना चाहता है।
अब तो यही जीतेगा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में काम्या ने मेकर्स की पोल खोलते हुए कहा कि “अब वो जमाना नहीं रह गया है कि जब आप राहुल रॉय बनकर बैठे रहोगे और जीत भी जाओगे। अब चैनल जो चाहता है वही होता है। वे उसको जिताना चाहते थे, तो मुझे वहां भेज दिया। अब तो यही जीतेगा।”
विवियन अपनी दोस्ती पर भी सवाल उठाए
काम्या पंजाबी और सलमान खान के कड़वे शब्दों को सुनकर विवियन डीसेना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी और से करा लें, मैं किसी की भी नहीं सुनता। यह बात अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के सामने कही। इसके अलावा विवियन ने काम्या के साथ अपनी दोस्ती पर भी सवाल उठाए।




